crime
DM बोले-'शहर को 6 महीने में जलजमाव से मुक्त करें':बाईपास बस स्टैंड-गौशाला चौक निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण
सीतामढ़ी के नए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने शहर में जलजमाव की दशकों पुरानी समस्या के समाधान को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। पदभार ग्रहण करने के बाद से, डीएम लगातार शहर की प्रमुख समस्याओं का धरातलीय जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बाईपास बस स्टैंड और गौशाला चौक स्थित निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम का औचक निरीक्षण किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें... निरीक्षण के दौरान, डीएम ने बाईपास बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था, नाले की क्षमता और निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद, उन्होंने गौशाला चौक स्थित नाले का भी निरीक्षण किया और जलजमाव के कारणों को समझा। जल निकासी की ठोस योजना बनाएं जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि शहर में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया। शहर को छह माह के भीतर जलजमाव से प्रभावी रूप से मुक्त कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि केवल नालों की सफाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, बल्कि पूरी जल निकासी व्यवस्था को व्यवस्थित करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के बाद, शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।
Read full article on Bhaskar