top
DM-SSP ने PET के केंद्रों का निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं परखीं:सेंटरों पर CCTV, बायोमेट्रिक और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के दौरान डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मेरठ के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर सुरक्षा और परीक्षा संचालन तक की व्यवस्थाएं देखीं। केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश भी दिए। डीएम और एसएसपी सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सदर और सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, लालकुर्ती समेत कई केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों की जांच, प्रवेश प्रक्रिया, CCTV कैमरों और बायोमेट्रिक व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने CCTV कंट्रोल रूम और परीक्षा कक्षों का भी निरीक्षण किया। अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर भी दिया जोर अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन की जानकारी ली। उन्होंने पेयजल, रोशनी, साफ-सफाई और शौचालय समेत जरूरी सुविधाओं को भी देखा। निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजामों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar