Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

DRI ने Operation Crystal Dagger के तहत 5 तस्करों को पकड़ा, 7.10 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

📰 Prabhasakshi 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 4 views
DRI ने Operation Crystal Dagger के तहत 5 तस्करों को पकड़ा, 7.10 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने देश के अलग-अलग शहरों से चार नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 8.64 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए हैं। डीआरआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन क्रिस्टल डैगर के तहत बरामद अवैध मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को नयी दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक ट्रेन में सवार एक भारतीय महिला के बैग में करीब 6.33 किलोग्राम क्रिस्टलीय ‘मेथैम्फेटामाइन’ मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। मेथैम्फेटामाइन की खेप के आपूर्ति करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए डीआरआई और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के संयुक्त दल ने ग्रेटर नोएडा में अभियान चलाया। डीआरआई अधिकारी के मुताबिक इस दल को देखकर चार नाइजीरियाई तस्करों ने खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने पीछा करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान इन तस्करों से 2.24 किलोग्राम क्रिस्टलीय मेथैम्फेटामाइन, 50 ग्राम कोकीन और 25 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया, जांच में पता चला कि चारों नाइजीरियाई नागरिक भारत में अवैध तौर पर रह रहे हैं जिनमें एक महिला शामिल है। वे अपने गिरोह में भारतीय नागरिकों को शामिल करके मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरोह से जुड़े पांचों सदस्यों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
Read full article on Prabhasakshi

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan