top
दरोगा, सिपाही और दो CRPF जवानों ने किया गैंगरेप:युवती को किडनैप कर धार्मिक स्थल ले गए, सभी आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा में लड़की को किडनैप कर दरोगा, सिपाही और दो सीआरपीएफ जवानों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का है। घटना मंगलवार देर रात की है। आरोप है कि CRPF के दो जवान युवती को मेरठ से अमरोहा के हसनपुर लेकर आए थे। यहां उन्होंने अपने जानने वाले दरोगा और सिपाही के साथ मिलकर युवती को धार्मिक स्थल पर ले जाने के बहाने वारदात की। पीड़ित युवती ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद शामिल हैं। इनके अलावा दो CRPF जवानों को भी पकड़ा गया है।
Read full article on Bhaskar