top
Ekta Nagar में PM Modi ने किया एकता क्रूज का उद्घाटन, 600 पर्यटक कर सकेंगे सफर
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा नदी में आधुनिक सुविधाओं से लैस नए एकता क्रूज का उद्घाटन किया. करीब 600 यात्रियों की क्षमता वाला यह डबल-डेकर क्रूज पर्यटकों को नर्मदा नदी के जलमार्ग से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक ले जाएगा. इसमें डे क्रूज के साथ डिनर क्रूज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डेस्टिनेशन वेडिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया, जिसमें रेनफॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका शामिल हैं.
Read full article on Good News Today