Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

एमडी ड्रग की खरीद-फरोख्त मामले में युवक गिरफ्तार:खरीदने वाले व्यक्ति को वीडियो सैंपल के तौर पर भेजा था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
एमडी ड्रग की खरीद-फरोख्त मामले में युवक गिरफ्तार:खरीदने वाले व्यक्ति को वीडियो सैंपल के तौर पर भेजा था
प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी की खरीद-फरोख्त के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें एमडी ड्रग का वीडियो मिला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने यह वीडियो एमडी खरीदने वाले व्यक्ति को सैंपल के तौर पर भेजा था। नाकाबंदी के दौरान पकड़ा थानाधिकारी शंभुसिंह ने बताया- 16 सितंबर को उप निरीक्षक गिरिराज कुमार अपनी टीम के साथ सोहनपुर फंटे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान अखेपुर की तरफ से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। उसने अपना नाम वीरेंद्र (21) निवासी अखेपुर बताया। मोबाइल में मिला एमडी ड्रग का वीडियो तलाशी में युवक के पास एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल की गैलरी में एमडी ड्रग का वीडियो था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह वीडियो एमडी खरीदने वाले व्यक्ति को सैंपल के तौर पर भेजा था। इसके बदले उसे यूपीआई के जरिए पैसे भी मिले थे। आरोपी ने बताया कि एमडी पसंद आने पर खरीदार व्यावसायिक मात्रा में ड्रग खरीदने वाला था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से एमडी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan