crime
एनडीपीएस मामले में 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:मंदसौर से पकड़ा, नाकाबंदी में एंबुलेंस से मिला था एमडीएमए
प्रतापगढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत धमोतर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ा है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देश पर हुई। नाकाबंदी में एंबुलेंस से मिला था एमडीएमए पहले धमोतर थानाधिकारी दीपक कुमार और उनकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो एंबुलेंस की तलाशी ली थी। इसमें 60 ग्राम एमडीएमए ले जाते हुए मोहम्मद सलीम कुंजड़ा (44) निवासी बावड़ी मोहल्ला, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया नाम जांच के दौरान इस केस में दलौदा निवासी पंकज शर्मा उर्फ सेनी का नाम सामने आया था। आरोपी करीब तीन साल से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी तलाश चल रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिरों और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया। कौन है गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपी का नाम पंकज शर्मा उर्फ सेनी (34) है। वह शांतिलाल शर्मा का बेटा है और दलौदा चोपाटी, थाना दलौदा, जिला मंदसौर का रहने वाला है।
Read full article on Bhaskar