Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

एरिया डोमिनेशन अभियान में पकड़े 123 बदमाश:पुलिस की 56 टीमों ने 371 जगह दी दबिश; 3 देसी कट्टे-कारतूस मिले

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 2 views
एरिया डोमिनेशन अभियान में पकड़े 123 बदमाश:पुलिस की 56 टीमों ने 371 जगह दी दबिश; 3 देसी कट्टे-कारतूस मिले
भरतपुर पुलिस ने जिलेभर में एक दिन के लिए एरिया डोमिनेशन कैंपेन चलाया। इस दौरान पुलिस की 56 टीमों ने 371 लोकेशन पर दबिश देकर 123 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से 3 आरोपियों से 3 अवैध देसी कट्टे और 3 कारतूस बरामद हुए। इसी अभियान के तहत अवैध तरीके से शराब बेचने वाले 9 आरोपी भी पकड़े गए। जबकि एक कार जब्त की गई। एसपी राजेश मीणा ने बताया- पकड़े गए बदमाशों में हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, इनामी वारंटी और टॉप-10 बदमाश शामिल हैं। 56 टीमों में 249 पुलिसकर्मी-अधिकारी शामिल रहे। अवैध शराब बेचने वालों से कार बरामद अवैध शराब के मामले में पुलिस ने 5 लीटर हथकड़ शराब, 1270 पव्वे अवैध देसी शराब, 39 लीटर अंग्रेजी शराब, 71 बोतल बियर और एक कार को जब्त किया है। इसके साथ ही एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुराने मुकदमों में दर्ज 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 26 आरोपियों को अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan