top
एसआईआर पर कांग्रेस का विरोध बेबुनियाद, वोट चोरी का कोई सबूत नहीं: चलवाड़ी नारायण स्वामी
बेंगलुरु, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाड़ी नारायण स्वामी ने एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मुद्दा न मिलने से कांग्रेस एसआईआर को जबरन विवाद बना रही है, जबकि अभी तक कहीं भी कोई गंभीर दोष सामने नहीं आया है और वैध मतदाताओं के पास अभी नाम जुड़वाने का मौका है।
Read full article on Aapkarajasthan