top
एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, दिये त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि एवं पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व संबंधी मामलों सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं। एसपी ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को की गई कार्रवाई से समय पर अवगत कराया जाए तथा जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें शीघ्र विधिक कार्रवाई की ...
Read full article on Swatantra Prabhat