Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठे बजरंग दल जिलाध्यक्ष:पुलिस से नोकझोंक के बाद समर्थकों समेत हिरासत में लिए गए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 2 views
एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठे बजरंग दल जिलाध्यक्ष:पुलिस से नोकझोंक के बाद समर्थकों समेत हिरासत में लिए गए
बस्ती में लालगंज थाना क्षेत्र के महसो गांव में बहनोई मनीष पांडेय की हत्या के मामले को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी गुरुवार शाम एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उनके साथ समर्थक भी मौजूद थे। त्रिपाठी का आरोप था कि हत्या के दो आरोपी पुलिस की मौजूदगी में न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे। इसे लेकर उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। एसपी ऑफिस के सामने पुलिस से हुई नोकझोंक धरने की वजह से एसपी कार्यालय के सामने हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मनमोहन त्रिपाठी और उनके समर्थकों को वहां से हटाया और गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले गई। कोतवाली के बाहर जुटने लगे समर्थक मनमोहन त्रिपाठी को कोतवाली ले जाने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक वहां पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने कोतवाली के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे। हत्याकांड में छह लोग नामजद मनीष पांडेय हत्याकांड में छह लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। उनके न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए पहुंचने की जानकारी के बाद मृतक पक्ष के लोग नाराज हो गए। सिर में गंभीर चोट से हुई थी मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मनीष के सिर में गंभीर चोट लगी थी और ब्रेन के दोनों हिस्सों में चोट पहुंची थी। घटना के बाद से ही मृतक के परिजन और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan