top
एटा में पीईटी के अंतिम-दिन 4434 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा:दोनों पालियों में 2670 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 62.42 प्रतिशत उपस्थिति रहे
एटा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के अंतिम दिन रविवार को जिले में दोनों पालियों में 4434 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल 7104 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2670 अनुपस्थित रहे। प्रशासन के मुताबिक, परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति की शिकायत नहीं मिली। पहली पाली में 1330 अभ्यर्थी अनुपस्थित पहली पाली में 3552 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2222 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1330 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 62.56 प्रतिशत दर्ज की गई। दूसरी पाली में 2212 ने दी परीक्षा दूसरी पाली में भी 3552 अभ्यर्थियों के लिए इंतजाम किए गए थे। इनमें से 2212 परीक्षा देने पहुंचे और 1340 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 62.27 प्रतिशत रही। दोनों पालियों की कुल उपस्थिति 62.42 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट रहे तैनात परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की जांच के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। केंद्रों पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। जिलाधिकारी के निर्देशन में सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी निगरानी करते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अलग-अलग केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन के अनुसार, जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र पर समस्या या अव्यवस्था सामने नहीं आई।
Read full article on Bhaskar