politics
एटा में पुरानी पेंशन के लिए बैठक:बीएसए से मिले शिक्षक, विकल्प पत्र निर्गत करने का आश्वासन
एटा में पुरानी पेंशन के विकल्प पत्र का आदेश निर्गत कराने के लिए संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विपन राघव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष विपन राघव ने बताया कि प्रदेश के 46 जनपदों में शिक्षामित्र से शिक्षक बने शिक्षकों को पुरानी पेंशन का विकल्प पत्र भरवाया जा चुका है। जनपद में भी बेसिक शिक्षा अधिकारी से आदेश जारी करने की मांग की गई है। जिला प्रवक्ता रवि सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने ध्यानपूर्वक हमारी बातों को सुना और जल्दी ही विकल्प पत्र भरवाने का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष विपन राघव, महामंत्री सुशील कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इशाक, जिला प्रवक्ता रवि सिंह, भगवान सिंह, मनीचन्द्र, सतेंद्र कुमार यादव सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे।
Read full article on Bhaskar