Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

फकराबाद पोखरे में डूबने से युवती की मौत:कैमूर में पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने की आशंका

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 6 views
फकराबाद पोखरे में डूबने से युवती की मौत:कैमूर में पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने की आशंका
चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद सीवान स्थित एक पोखरे में डूबने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान भदौरा गांव निवासी मुन्नर बिंद की पुत्री जानकी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों में शोक व्याप्त है। मृतका के मामा मौला बिंद ने बताया कि जानकी बुधवार शाम को सीवान की ओर गई थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा बॉडी बारिश के कारण पोखरे के पास पैर फिसलने से उसके गहरे पानी में चले जाने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पोखरे के पानी में एक शव को तैरते देखा। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है और उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan