top
फ्लैट में घुसकर महिला पर हमला, नाक काटी...नवीं मंजिल से फेंकने का प्रयास
उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में लकड़वास स्थित अपार्टमेंट में सरकारी कर्मचारी उषा लबाना पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मारपीट की और धारदार हथियार से उनकी नाक काट दी। इसके बाद उन्हें 9वीं मंजिल से नीचे फेंकने का प्रयास किया गया। पड़ोसियों के पहुंचने पर उनकी जान बची। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।
Read full article on Patrika News