top
Famous Ramleela: न राम के संवाद न रावण की दहाड़, राजस्थान के इस कस्बे में 180 साल से बिना बोले होती है रामलीला
Jhunjhunu Famous Ramlila: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे में 180 साल पुरानी अनूठी मूक रामलीला खेली जाती है. इस रामलीला में पात्र बिना कुछ बोले केवल मुखौटों, हाव-भाव और ढोल-नगाड़ों की थाप पर अभिनय करते हैं. सबसे दिलचस्प परंपरा इसका आयोजन और रावण वध है. सामान्य रामलीलाओं में विजयादशमी के दिन रावण का वध और पुतला दहन किया जाता है, लेकिन बिसाऊ में ऐसा नहीं होता. यहां रामलीला का मंचन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से पूर्णिमा तक करीब 15 दिनों तक चलता है और रावण का वध दशहरे के दिन नहीं, बल्कि चतुर्दशी को किया जाता है.
Read full article on News 18 Hindi