Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

फोटोग्राफर का हत्यारोपी दोस्त हथियारों का शौकीन:62 किमी दूर पहाड़ी पर शव फेंकने वाला पिस्टल-राइफल लेकर बनाता था रील

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 4 views
फोटोग्राफर का हत्यारोपी दोस्त हथियारों का शौकीन:62 किमी दूर पहाड़ी पर शव फेंकने वाला पिस्टल-राइफल लेकर बनाता था रील
प्रयागराज के धूमनगंज में फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की हत्या कर शव को करीब 62 किलोमीटर दूर सोहागी पहाड़ी पर फेंकने के मामले में एक और अहम खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी शुभम तिवारी के बारे में पता चला है कि वह हथियारों का शौकीन था। उसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह अलग-अलग हथियारों के साथ नजर आ रहा है। किसी तस्वीर में उसके हाथ में पिस्टल है तो किसी में वह अत्याधुनिक राइफल थामे दिखाई दे रहा है। आरोपी ने इनमें से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रखी थीं। इसके अलावा वह ‘टीम युवराज’ नाम के एक ग्रुप से भी जुड़ा रहा है। अब पुलिस के सामने यह सवाल भी है कि तस्वीरों और वीडियो में नजर आ रहे हथियार किसके थे और आरोपी तक कैसे पहुंचे। पिस्टल से लेकर राइफल तक, हथियारों के साथ तस्वीरें शुभम की सामने आई तस्वीरों में उसका अलग-अलग हथियारों के साथ फोटो खिंचवाने का शौक दिखाई देता है। एक तस्वीर में वह पिस्टल हाथ में लिए नजर आ रहा है, जबकि दूसरी में उसके हाथ में आधुनिक राइफल दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों को उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या उसके पास वास्तव में इन हथियारों तक पहुंच थी या सिर्फ दबंग छवि बनाने के लिए दूसरों के हथियारों के साथ तस्वीरें खिंचवाता था। पुलिस अब इस पहलू की भी पड़ताल कर सकती है कि तस्वीरों में दिख रहे हथियार वैध थे या अवैध और वे किन लोगों के थे। काफिले वाली रीलों का भी शौक शुभम सिर्फ हथियारों के साथ तस्वीरें खिंचवाने का ही शौकीन नहीं था। वह सोशल मीडिया पर दबंगई वाली रीलें भी पोस्ट करता था। इनमें कई गाड़ियों के काफिले के साथ उसके वीडियो सामने आए हैं। रीलों में उसका अंदाज भी ऐसा था, जिससे इलाके में दबंग छवि दिखाने की कोशिश नजर आती है। पिस्टल और कार देने वाला विपिन अब भी फरार उधर, फोटोग्राफर आलोक गुप्ता की हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और कार उपलब्ध कराने के आरोपी विपिन शुक्ला को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के मुताबिक, विपिन फाफामऊ का रहने वाला है और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। धूमनगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि विपिन की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। फाफामऊ स्थित उसके कई संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। किस मकसद से मुहैया कराया हथियार? पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विपिन ने शुभम और उसके साथियों को पिस्टल और कार किस मकसद से मुहैया कराई थी। क्या उसे पहले से हत्या की साजिश की जानकारी थी या आरोपियों ने किसी अन्य बहाने से उससे हथियार और कार ली थी, यह उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan