Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

गोंडा में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर जुटे कार्यकर्ता

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
गोंडा में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर जुटे कार्यकर्ता
गोंडा में बुधवार शाम करीब 4 बजे भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सभागार परिसर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद शाम 5 बजे प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मोहित भारती ने किया। चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले का मुद्दा उठाया मोहित भारती ने हाल की घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि गोंडा के विनोद साहनी और अयोध्या के रामलगन मौर्य की हत्या के बाद नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। आरोप है कि 13 सितंबर को बाराबंकी के बुढ़वल में पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। भीम आर्मी ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन ज्ञापन में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा घटना के समय मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की गई। संगठन ने लापरवाही करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग रखी। इसके अलावा, प्रदेश में धार्मिक स्थलों को अवैध बताकर की जा रही एकतरफा कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और विनोद साहनी व रामलगन मौर्य के परिवारों को जल्द न्याय, आर्थिक सहायता और सुरक्षा देने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के इंतजाम करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा। शाम 5 बजे शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने के बाद सभी कार्यकर्ता वहां से चले गए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan