politics
गोगा नवमी छड़ी महोत्सव को लेकर पुलिस की बैठक:वाल्मीकि समाज के लोग भी शामिल हुए; जुलूस, ट्रैफिक और सुरक्षा पर चर्चा
बुरहानपुर में गोगा नवमी छड़ी महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को एसपी ऑफिस में वाल्मीकि समाज की बैठक हुई। इसमें जुलूस, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक और व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। पुलिस ने समाज के पदाधिकारियों से तय रास्ते और समय पर जुलूस निकालने को कहा। पुलिस ने कहा कि जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखें। आपत्तिजनक नारे, अफवाह और विवाद से बचें। सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट, वीडियो या मैसेज नहीं फैलाएं। किसी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का ध्यान रखने को भी कहा गया। लाउडस्पीकर का इस्तेमाल तय नियमों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस के साथ तालमेल रखने को कहा पुलिस ने आयोजन समिति से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और पुलिस के साथ तालमेल रखने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम रहेंगे। समाज के पदाधिकारियों और आयोजन समिति से महोत्सव को भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई।
Read full article on Bhaskar