top
गंगा स्नान के दौरान कांवड़िया डूबा:पांचाल घाट पर गहरे पानी में लापता; 9 कांवड़ियों को बचाया
फर्रुखाबाद में शनिवार सुबह करीब 11 बजे पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान लखीमपुर के कांवड़िया पवन पाल गहरे पानी में डूब गया। पवन अपने गांव अत्तेपुर से करीब 50 लोगों के साथ कांवड़ भरने आया था। शनिवार शाम 5 बजे तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। इसी दौरान घाट पर अलग-अलग घटनाओं में डूब रहे 9 अन्य कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 50 लोगों के साथ गंगा जल भरने आया था पवन पाल अपने गांव अत्तेपुर से साथियों के साथ पांचाल घाट पहुंचा था। सभी को गंगा जल भरकर गोला गोकर्णनाथ जाना था। शनिवार सुबह पवन अपने साथी कौशल, मोहित और आकाश के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। एक साथी को गोताखोरों ने बचाया स्नान के दौरान पवन और उसका एक साथी अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने पवन के साथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पवन गहरे पानी में लापता हो गया। एक किलोमीटर तक तलाश, नहीं मिला पवन पवन के लापता होने की सूचना के बाद गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम 5 बजे तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पवन दो भाइयों में बड़ा है। उसके पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 9 अन्य कांवड़ियों को डूबने से बचाया पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिकेश कुमार ने बताया कि घाट पर बैरिकेडिंग की गई है। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर गंगा में डूब रहे 9 अन्य लोगों को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पवन की तलाश लगातार जारी है।
Read full article on Bhaskar