top
गंगोह कॉलेज में एनएसएस शिविर:युवाओं को कौशल विकास और सत्यनिष्ठा का महत्व बताया, विद्यार्थियों ने ली शपथ
सहारनपुर में लाला किशनचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगोह में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर का संचालन एनएसएस प्रभारी रचना मिश्रा ने किया। प्रथम सत्र में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक अभिलाष कुमार ने ‘कौशल विकास हेतु युवा व विकसित भारत’ और ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर व्याख्यान दिया। महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक डॉ. अजय बाबू शर्मा ने महापुरुषों की प्रेरक घटनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का महत्व बताया। द्वितीय सत्र में एनएसएस इकाई की ओर से पोषित टैगोर वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में कौशल विकास, सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने में सहायक हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।
Read full article on Bhaskar