crime
गूगल पर सर्च-किया हॉस्पिटल का नंबर, खाते से निकले 2.16-लाख:पिता के इलाज के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाहता था, मामला दर्ज
गूगल पर हॉस्पिटल का नंबर सर्च करना चित्तौड़गढ़ जिले के एक मजदूर को महंगा पड़ गया। उदयपुर के शांतिराज हॉस्पिटल में पिता का इलाज कराने जा रहे निलोद (आकोला) निवासी मोहनलाल जाट साइबर ठगी के शिकार हो गए। उन्होंने गूगल पर हॉस्पिटल का नंबर सर्च किया, जहां ठगों ने उनका फोन रिसीव किया। ठगों ने अपॉइंटमेंट के नाम पर वॉटसऐप पर एक फर्जी लिंक भेजकर उनके दो बैंक खातों से 2,16,600 रुपए उड़ा दिए। आकोला थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 3 पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला थानाधिकारी बोले- जल्द पकड़ लेंगे आरोपी थानाधिकारी श्यामा राम ने बताया कि शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है। बैंक ट्रांजैक्शन, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। ये खबर भी पढ़िए... अनजान UPI से 8 रुपए आए,बैंक ने 9 लाख रोके:फीस नहीं भर पाया सीए स्टूडेंट; उपभोक्ता आयोग के आदेश के बाद चालू किया खाता जैसलमेर में सीए इंटरमीडिएट के स्टूडेंट के बैंक खाते में 4 अनजान लोगों ने 1-1 रुपए करके 8 बार में कुल 8 रुपए जमा कराए थे। इसके बाद महाराष्ट्र की साइबर पुलिस से मिले एक ई-मेल के आधार पर बैंक ने छात्र का खाता फ्रीज कर दिया। पूरी खबर पढ़िए
Read full article on Bhaskar