Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गैंगरेप आरोपियों को ले जा रही पुलिस की गाड़ी रोकी:गुस्साई भीड़ बोली- इनका जुलूस निकालो; पुलिस से बहस और झूमाझटकी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 3 views
गैंगरेप आरोपियों को ले जा रही पुलिस की गाड़ी रोकी:गुस्साई भीड़ बोली- इनका जुलूस निकालो; पुलिस से बहस और झूमाझटकी
नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में बुधवार को लोगों का आक्रोश सामने आया। पुलिस तीनों आरोपियों को पिपरिया कोर्ट ले जा रही थी। इसी दौरान पचमढ़ी में आक्राशित लोग पुलिस वाहन के सामने आ गए। लोगों ने आरोपियों को वाहन से उतारने और उनका जुलूस निकालने की मांग की। पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोगों की वर्दीधारी जवानों से झूमाझटकी हो गई। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को आरोपियों को वाहन से उतारना पड़ा। थाना पुलिस उन्हें कुछ दूर तक पैदल लेकर गई। पुलिस वाहन रोकने और आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस आरोपियों को पिपरिया कोर्ट लेकर पहुंची। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। घटनास्थल से रस्सी और कपड़े बरामद पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर लिया था। पुलिस को मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने थे। बुधवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। झाड़ियों से रस्सी और आरोपियों के कपड़े बरामद किए गए। मौके पर सीन रिक्रिएशन भी कराया गया। पुलिस के मुताबिक इसी जगह जिप्सी में आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त को रस्सी से बांधा था। टैक्सी चालक संघ ने भी जताया विरोध आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पचमढ़ी टैक्सी चालक संघ ने भी घटना का विरोध किया। संघ ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। टैक्सी संघ के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि तीनों आरोपियों का संघ से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि दो आरोपी टैक्सी संघ की जिप्सियां नहीं चलाते थे। वे होटल में काम करते थे। तीसरा आरोपी निजी जिप्सी चलाता था। उसकी जिप्सी भी यूनियन से जुड़ी नहीं है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया पुलिस के अनुसार मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। मामले की जांच जारी है। एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। टैक्सी संघ ने कहा कि घटना से पचमढ़ी की छवि प्रभावित हुई है। संघ ने ऐसे मामलों में दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। आरोपी- एक जिप्सी ड्राइवर, दूसरा होटल कर्मचारी पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के तीनों आरोपी बनखेड़ी क्षेत्र के रहने वाले है, जिसमें हरिओम कुशवाह वर्तमान में नालंदा टोला पचमढ़ी में रहता है। जो अपने भाई की जिप्सी चलाता था। जिप्सी यूनियन में उसकी गाड़ी रजिस्टर्ड नहीं है। दूसरा आरोपी पवन बंसल की पचमढ़ी में ससुराल है। वो और अभिषेक वंशकार भी काम करता है। पुलिस ने अपराध में उपयोग जिप्सी को भी जब्त कर लिया है। रस्सी को घटना स्थल के पास से और आरोपियों के कपड़ों को अलग अलग स्थान से जब्त है। लोगों की पहचान कर अपराध दर्ज करेंगे एएसपी अभिषेक राजन ने बताया रेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान जब्त करने के लिए रिमांड पर लिया था। बुधवार को कोर्ट ले जाने के दौरान कुछ लोगों ने गाड़ी रोकी। वीडियो के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। जिनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का अपराध दर्ज करेंगे। यह खबर भी पढ़ें... एमपी के पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा (17) से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्थानीय जिप्सी ड्राइवर और 2 युवकों को हिरासत में लिया है। इन पर पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan