crime
गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर:निवाड़ी गंग नहर पर एसओजी के साथ मुठभेड़, 3 सिपाही भी घायल
गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी उर्फ बावरिया को एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ निवाड़ी क्षेत्र में गंग नहर पटरी पर हुई। इस दौरान क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी विनीत, अमित और हिमांशु भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के मुताबिक, धर्मेंद्र अमरोहा के बशी गांव का रहने वाला था। उस पर गाजियाबाद के निवाड़ी और बागपत के खेकड़ा में 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वह गैंग के साथ लगातार डकैती की वारदातों को अंजाम देता था। पिछले एक साल से गाजियाबाद और बागपत पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। दोनों तरफ से करीब 15 राउंड फायरिंग पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 15 राउंड फायरिंग हुई। मौके से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। खबर अपडेट की जा रही है…
Read full article on Bhaskar