crime
गाजियाबाद में 20 रुपये के लिए युवक की चाकू मारकर हत्या, नशे के लिए पैसे मांगने का आरोप
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में महज 20 रुपये को लेकर हुए विवाद में 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे के लिए पैसे देने से इनकार करने पर परिचित युवक ने कृष्णा पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कृष्णा की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कृष्णा और आरोपी शमीर उर्फ गुड्डू एक-दूसरे के परिचित थे। आरोप है कि शमीर ने नशे के लिए कृष्णा से 20 रुपये मांगे थे। कृष्णा ने रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन