top
गाजियाबाद में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग:धुएं का गुबार दूर तक दिखा, 4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
गाजियाबाद में हिंडन विहार में सोमवार को पुराने वाहनों और कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गोदाम से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो काफी दूर तक दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में गोदाम में रखा कबाड़ और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए... शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दमकल विभाग ने आग लगने के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं की है। टीम मामले की जांच कर रही है। आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। आग बुझने के बाद भी मौके पर रही टीम आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और स्थिति संभाली। दमकलकर्मी आग बुझने के बाद भी काफी देर तक मौके पर मौजूद रहे, ताकि अंदर सुलग रहे कबाड़ से दोबारा आग न भड़क सके। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि हिंडन विहार स्थित कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
Read full article on Bhaskar