top
गोण्डा- बिजली विभाग ने इटियाथोक क्षेत्र में 25 बड़े बकायेदारों के काटे कनेक्शन
गोण्डा। विभागीय निर्देश के क्रम में 21 सितम्बर को इटियाथोक पावर हाउस से संचालित कई ग्रामो में बकाया विजली बिल वसूली के लिए खास अभियान चलाया गया। यहां तैनात अवर अभियंता अंकुर सिंह ने बताया कि इस क्रम में क्षेत्र के हर्रैया झूमन, चवनढार और 27 नंबर पर टीम के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 50 उपभोक्ताओ से कुल मिलाकर करीब एक लाख दस हजार रुपये की राजस्व वसूली हुई और इस दौरान 25 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। जेई ने बताया कि विभागीय निर्देश पर यह अभियान क्षेत्र में आगे भी जारी रहेगा।
Read full article on Do Took Media