Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गोण्डा- एसपी ने सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी आयोजित कर की आगामी त्यौहारों की तैयारियों एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
गोण्डा- पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा आज सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गयी तथा प्राप्त समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ करने तथा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित अभियोगों की स्थिति तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत की जा रही पुलिस तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी। आगामी गणेश चतुर्दशी, दुर्गापूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत प्रतिमाओं की स्थापना, आयोजनों एवं विसर्जन कार्यक्रमों के संबंध में थाना स्तर पर की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा आयोजकों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध नियंत्रण के संबंध में थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए नियमित पैदल गश्त एवं क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग, रात्रि गश्त को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। यक्ष ऐप पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर ऐप के माध्यम से की जा रही कार्रवाई को समयबद्ध एवं अद्यतन रखने तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनपद में लम्बित विशेष अपराधों की अभियोगवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली गयी तथा लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण सुनिश्चित करने तथा विवेचना में अनावश्यक विलम्ब न किए जाने के निर्देश दिए गए। अपहरण के अभियोगों में पीड़िताओं की बरामदगी की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा ऐसे प्रकरणों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए सर्विलांस, तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा पीड़िताओं की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जनपद के हिस्ट्रीशीटरों पर पंजीकृत मुकदमों में चिन्हित अभियोगों की प्रभावी पैरवी की समीक्षा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर चिन्हित मुकदमों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने एवं न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों की नियमित मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं संचालन की स्थिति की भी समीक्षा की गयी तथा चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, उनके सुचारु संचालन एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा घटनाओं के अनावरण में तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा सके। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, लंबित अभियोगों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan