Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गोण्डा- धानेपुर पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11/12.9.2026 की रात्रि थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिंहवापुर में अज्ञात चोर द्वारा घरों के बाहर से मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी थी। उक्त घटना के संबंध में थाना धानेपुर पर मु0अ0सं0 323/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 18.9.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त सुल्तान वर्मा पुत्र दुखीराम वर्मा, निवासी ग्राम लोनपुरवा जगतापुर, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी का 01 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन, बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त सुल्तान वर्मा से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि 11/12.9.2026 की रात्रि में ग्राम सिंहवापुर, थाना धानेपुर क्षेत्र में उसने घरों के बाहर से चार मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। अभियुक्त ने बताया कि चोरी की गयी मोटरसाइकिल को लेकर कुछ दूर जाने के बाद उसमें तेल खत्म हो गया, जिस कारण वह मोटरसाइकिल को ग्राम खटकनडीहवा पूरे पण्डित वृन्दावन, थाना धानेपुर क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़कर अपने घर चला गया। अभियुक्त के अनुसार चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन उसने अगले दिन बेच दिए, जबकि एक मोबाइल फोन अपने घर पर रखा था। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से उक्त चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan