Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

गोपालगंज में 2 साल बाद पीड़िता को मिला न्याय:कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, 4 साल बाद प्रशासन ने दिलाया हक

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
गोपालगंज में 2 साल बाद पीड़िता को मिला न्याय:कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, 4 साल बाद प्रशासन ने दिलाया हक
गोपालगंज सदर अंचल के अरार गांव में लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद का आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई के बाद समाधान हो गया। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अंचलाधिकारी रजत कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। राजस्व टीम ने जमीन की नापी और सीमांकन कराने के बाद पीड़ित पक्ष को मौके पर कब्जा सौंपा। 2020 में जेवर बेचकर खरीदी थी जमीन पीड़िता के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2020 में अपने जेवर बेचकर जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद उस पर भूमाफियाओं ने कथित तौर पर कब्जा कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने अधिकार के लिए कानूनी लड़ाई शुरू की। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने मामले को लेकर अपील की थी। लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के आदेश के आधार पर प्रशासन ने जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की। सीओ के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम कार्रवाई अंचलाधिकारी रजत कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में की गई। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमित कुमार दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराया। नापी के बाद किया गया सीमांकन राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की सही नाप-जोख की। इसके बाद सीमांकन कराकर पीड़ित पक्ष को जमीन पर कब्जा दिलाया गया। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया गया। भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात किसी भी तरह के विरोध या विवाद की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुरुष पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। बिना बड़े विवाद के पूरी हुई कार्रवाई प्रशासन की सख्ती और सुरक्षा व्यवस्था के कारण कब्जा दिलाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गई। मौके पर किसी बड़े टकराव की स्थिति नहीं बनी। कोर्ट के आदेश का पालन जरूरी सीओ रजत कुमार वर्णवाल ने कहा कि न्यायालय के फैसलों और सरकारी आदेशों का पालन कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कब्जा दिलाने की प्रक्रिया में बाधा डालने या कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने जताया प्रशासन का आभार जमीन पर अधिकार मिलने के बाद पीड़िता ने सीओ रजत कुमार वर्णवाल और सीसीएलआर के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें उनका अधिकार वापस मिला है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan