crime
गोपालगंज में पुलिस अधिकारियों को साइबर और क्राइम की ट्रेनिंग:केस स्टडी से ट्रैफिक मामलों की जांच के तरीके सिखाए, SP ने किया शुभारंभ
गोपालगंज जिले में पुलिस अधिकारियों के लिए शनिवार को एक दिन की ट्रेनिंग वर्कशॉप रखी गई। इसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने दीप जलाकर किया। वर्कशॉप का मकसद पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग तरह के मामलों की जांच, सुलझाने और निपटाने के आधुनिक तरीके बताना था। अलग-अलग पहलुओं पर भी विस्तार से दी जानकारी ट्रेनिंग के दौरान साइबर अपराध, आपराधिक घटनाओं और ट्रैफिक से जुड़े मामलों की केस स्टडी दिखाई गईं। इसमें जांच की बारीकियों की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केस सुलझाने में तकनीकी चीजों का सही इस्तेमाल कैसे करें। साथ ही सबूत इकट्ठा करने और वैज्ञानिक तरीके से जांच करने के अलग-अलग पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी। मामलों को निपटाने जरूरी निर्देश दिए उन्होंने कहा कि समय के साथ अपराध का तरीका भी बदल गया है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को नई तकनीक और जांच के नए तरीकों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। वर्कशॉप में मामलों को जल्दी, निष्पक्ष और बेहतर तरीके से निपटाने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। इस दौरान अधिकारियों ने केस स्टडी के जरिए कई चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में जाना। मौके पर सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना सर्किल इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष और दूसरे पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar