Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गोपालगंज में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर:6 स्टूडेंट घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 1 views
गोपालगंज में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर:6 स्टूडेंट घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर
गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्कूल बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक मोहम्मद गुड्डू खान सहित छह छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए.... स्टूडेंट्स को घर छोड़ने जा रही थी बस यह घटना उस समय हुई जब एमपी पब्लिक स्कूल की मिनी बस छात्रों को विद्यालय से उनके घर छोड़ने जा रही थी। बैरिया दुर्ग गांव निवासी मोहम्मद गुड्डू खान बस चला रहे थे। नवादा परसौनी गांव में कुछ छात्रों को छोड़ने के बाद, बस जैसे ही तीन मुहानी पुल की ओर बढ़ी, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित खाली ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। SDPO ने घटनास्थल का जायजा लिया सूचना मिलने पर उचकागांव थाना के सहायक अवर निरीक्षक कन्हैया लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस दोनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों में बस चालक मोहम्मद गुड्डू खान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan