Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

गोपालगंज-सरदार पटेल की 151वीं जयंती मनाई:राष्ट्रीय एकता दिवस पर बंजारी मोड़ पर समारोह, सांसद ने भव्य प्रतिमा लगाने की घोषणा की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
गोपालगंज-सरदार पटेल की 151वीं जयंती मनाई:राष्ट्रीय एकता दिवस पर बंजारी मोड़ पर समारोह, सांसद ने भव्य प्रतिमा लगाने की घोषणा की
गोपालगंज के बंजारी मोड़ पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सह सरदार पटेल प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोपालगंज सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और सरदार पटेल की आदमकद तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। रियासतों के एकीकरण में पटेल की अहम भूमिका सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और राजनीतिक दूरदर्शिता से देश की रियासतों का ऐतिहासिक एकीकरण किया। इससे आज के अखंड भारत का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से पटेल के आदर्शों और विचारों पर चलने का आह्वान किया। शहर में राजकीय सम्मान के साथ प्रतिमा लगाने की घोषणा जदयू जिलाध्यक्ष एवं प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने घोषणा की कि जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द ही शहर के प्रमुख स्थल पर सरदार पटेल की भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा की स्थापना राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। युवाओं से जीवन मूल्यों को अपनाने की अपील समारोह में वक्ताओं ने सरदार पटेल की नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक कुशलता और स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारने की अपील की। राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की ली शपथ पूरा आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सरदार पटेल के देश के प्रति योगदान को समर्पित रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan