Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

गर्भवती महिला से मारपीट पर समाज करेगा आंदोलन:बालाघाट में दोषियों पर कार्रवाई, न्याय और मुआवजे की मांग की जाएगी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
गर्भवती महिला से मारपीट पर समाज करेगा आंदोलन:बालाघाट में दोषियों पर कार्रवाई, न्याय और मुआवजे की मांग की जाएगी
बालाघाट के किरनापुर थाने में एक गर्भवती महिला से मारपीट का मामला अब तूल पकड़ रहा है। मरार माली समाज ने 15 सितंबर को किरनापुर में आंदोलन करने का ऐलान किया है। सोमवार को मरार माली समाज के अध्यक्ष रमेश पंचे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि दो महीने की गर्भवती सावित्री चौधरी के साथ हुई मारपीट के विरोध में समाज न्याय और मुआवजे की मांग करेगा। समाज के लोगों ने क्या बताया? रमेश पंचे ने बताया कि किरनापुर में गर्भवती महिला की पिटाई के खिलाफ यह आंदोलन होगा। इसमें जिले भर से समाज के लोग शामिल होंगे। किरनापुर में रैली, धरना प्रदर्शन और आमसभा के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई, पीड़िता को न्याय और परिवार को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की जाएगी। घटनाक्रम क्या था? यह मामला 7 सितंबर को सामने आया था। किरनापुर थाने में चोरी के एक मामले में आरोपी कैलाश चौधरी और उनकी पत्नी से अमानवीय तरीके से मारपीट की गई थी। इसके बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने उपनिरीक्षक दामेन्द्र तुरकर, प्रधान आरक्षक आशीष बघेल, आरक्षक कपिल बघेल और महिला आरक्षक मेघा टेकाम को तुरंत निलंबित कर दिया। मामले की जांच के लिए डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी टीम बनाई गई है। पीड़िता का आरोप है कि रात में किरनापुर थाने में पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में विधायक अनुभा मुंजारे ने थाने के सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, उन्हें बर्खास्त करने और उन पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan