Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गर्भवती युवती की हत्या के आरोपी 2 प्रेमी अरेस्ट:कानपुर में रेप के बाद हत्या की गई, आम के बाग में शव मिला था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
गर्भवती युवती की हत्या के आरोपी 2 प्रेमी अरेस्ट:कानपुर में रेप के बाद हत्या की गई, आम के बाग में शव मिला था
कानपुर के घाटमपुर में एक दलित युवती का शव गांव के किनारे स्थित बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने रेप की आशंका जताते हुए स्लाइड बनाई है, जबकि गर्भस्थ शिशु का डीएनए भी सुरक्षित किया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पिता की तहरीर पर घाटमपुर पुलिस ने दो प्रेमियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों प्रेमियों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। ननिहाल में प्रांजुल से मिली थी युवती, चार साल से संपर्क में था घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का शव उसी के गांव के किनारे स्थित आम के बगीचे में पड़ा मिला था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पतारा निवासी अरविंद उर्फ गोला पाण्डेय, फतेहपुर जिले के नरैनी निवासी प्रांजुल पाल के खिलाफ युवती की हत्याकर शव फेंकने के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रांजुल ने बताया कि उसकी मां की मौसी का घर घाटमपुर थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में है। वह अपने ननिहाल आया था, यहां पर दोस्तो संग घूमने पतारा कस्बा आया इस दौरान युवती की उससे मुलाकात हो गई। दोनों के बीच लगभग चार साल से प्रेम संबंध थे, वह अक्सर समय निकालकर युवती से मिलने आया करता था। युवती ने उससे कई बार इलाज कराने के नाम पर रुपए लिए। वह भी युवती से टाइम पास करने के लिए बात करता था, उसे क्या पता था, की वह इस तरह फंस जाएगा। अब वह युवती के बात करने पर पछतावा कर रहा है। छह साल का संपर्क लगातार मदद की अब हो रहा पछतावा पतारा कस्बा निवासी अरविंद पाण्डेय उर्फ गोला पाण्डेय ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपने खेत इनके पिता को बटाई पर देता था, तभी खेत में काम करने के दौरान युवती से उसकी मुलाकात हुई, धीरे धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। उसने युवती की काफी मदद की, युवती को स्कूटी दिलाई, इलाज के लिए रुपए भी दिए, इस दौरान युवती ने सात महीने की गर्भवती होने की बात बताई। जिसपर वह उसे कानपुर के एक अस्पताल में लेकर गया, जहां उसने खुद को युवती का पिता बताते हुए इलाज करने की बात कही, डॉक्टर ने युवती को देखकर जवाब दे दिया, जिसके बाद वह युवती को एम्बुलेंस के जरिए गांव के किनारे तक लाया और युवती से घर जाने को कहा, इसके बाद वह घर वापस लौट आया, सुबह जब उस युवती का शव मिलने की बात पता चली तो वह डर की वजह से भाग गया था।, उसे अब पछतावा हो रहा है, कि उसने युवती की काफी मदद की, लेकिन उसके परिजनों ने उसे हत्या के आरोप में फंसा दिया। ACP बोले- दोनों प्रेमियों को न्यायालय में पेशकर भेजा जेल घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर दो प्रेमियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan