Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

गोरखपुर क्षेत्र के जिलों में भाजपा ने घोषित किए प्रभारी:सवर्णों को मिली तरजीह; क्षेत्रीय पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं को मिला दायित्व

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
गोरखपुर क्षेत्र के जिलों में भाजपा ने घोषित किए प्रभारी:सवर्णों को मिली तरजीह; क्षेत्रीय पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं को मिला दायित्व
भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। गोरखपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े के तीन दिवसीय दौरे के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने इस क्षेत्र के सभी 12 जिलों में जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इसमें दो तिहाई सवर्ण नेता हैं। दो प्रदेश उपाध्यक्षों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय महामंत्री को भी जिला मिला है। इसी तरह पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से घोषित सूची में एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह को आजमगढ़ का जिला प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह को कुशीनगर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र सिन्हा को बस्ती का प्रभारी बनाया गया है। बलिया के देवेंद्र यादव को देवरिया का प्रभारी बनाया गया है। क्षेत्रीय टीम में बलिया से किसी को दायित्व नहीं मिला था। इसी तरह गोरखपुर महानगर की जिम्मेदारी महेश शुक्ला को दी गई है। अजय सिंह गौतम गोरखपुर जिले के प्रभारी होंगे। जयप्रकाश साहू को संतकबीरनगर, प्रवीण गुप्ता को सिद्धार्थनगर, नरेंद्र मणि त्रिपाठी को महराजगंज, दुर्विजय राय को लालगंज, प्रदेश मंत्री सहजानंद राय को मऊ एवं प्रेमचंद्र मिश्रा को बलिया का जिला प्रभारी बनाया गया है। 12 जिला प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं और इसमें से 8 सवर्ण है। कसौधन समाज से 2 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय सूची घोषित होने के बाद, अब चुनाव की तैयारी और तेज हो सकेगी। संगठनात्मक कार्यों में प्रभारी भी मौजूद रहेंगे और उनकी राय भी ली जाएगी। संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा को एक बार फिर जीत दिलाने के लिए रणनीति भी तैयार करेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan