top
गोरखपुर में 8वीं के छात्र ने सुसाइड किया:ब्लाइंड स्कूल के बाथरूम में गमछे से लटकी लाश मिली, CCTV में बाल्टी लेकर जाता दिखा
गोरखपुर के लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बॉयज इंटर कॉलेज के बाथरूम में सुबह गमछे से लटकी 8वीं के छात्र की लाश मिली। जिसकी पहचान देवरिया के रामगुलाम टोला के अनूप कुमार (18) के रूप में हुई। यहां आवासीय व्यवस्था में रहकर वह 8वीं क्लास में पढ़ रहा था। घटना की जानकारी सुबह करीब 10 बजे पुलिस को मिली। सूचना पर एसपी सिटी निमिष पाटील और एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार भी पहुंचे। वहां स्कूल का सीसीटीवी कैमरा भी देखा, जिसमे छात्र गमछा और बाल्टी लेकर बाथरूम में अकेले जाते हुए दिखा है। जिससे सुसाइड की आशंका जाहिर की गई है। वहीं छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। वहां पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। स्नानघर में बंद था, आवाज नहीं आई तो प्रबंधन को हुई शंका उप निदेशक दिव्यांग अनूप कुमार ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे छात्र बाथरूम में गया था। रात भर उसी में पड़ा रहा। सुबह सफाईकर्मी विनोद आया। उसने दरवाजा काफी देर तक बंद देखकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर थाना राजघाट पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर देखा कि छात्र ने दरवाजे की कुंडी में गमछे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाहर निकाला। 2019 से हॉस्टल में रह रहा था मृतक देवरिया के रामगुलाम टोला निवासी रामआसरे का बेटा अनूप कुमार साल 2019 से गोरखपुर के लालडिग्गी स्थित ब्लाइंड स्कूल में आवासीय छात्र के रूप में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह दोनों आखों से दिव्यांग था। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे पिता रामआसरे ने स्कूल में सबसे पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरा भी देखा। CCTV और मोबाइल की जांच पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी में छात्र अकेले जाता हुआ दिखाई दिया है। उसके हाथ में गमछा था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां खंगाल रही है। साथ ही स्कूल के अन्य छात्रों और शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी होगी एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
Read full article on Bhaskar