Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गोरखपुर में नकली सोना दिखाकर गोल्ड लोन कराने की कोशिश:2 युवक गिरफ्तार, बैंक में धोखाधड़ी के उद्देश्य से खोला था खाता

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 5 views
गोरखपुर में नकली सोना दिखाकर गोल्ड लोन कराने की कोशिश:2 युवक गिरफ्तार, बैंक में धोखाधड़ी के उद्देश्य से खोला था खाता
गोरखपुर के बैंक में नकली सोना दिखाकर गोल्ड लोन कराने की कोशिश करने के 2 आरोपियों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कैंट थाने में दोनों के खिलाफ बैंक की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आईडीबीआई बैंक मैनेजर प्रसून कुमार ने बुधवार को तहरीर देकर दोनों आरोपियों चौरी चौरा के लक्ष्मणपुर बिस्वा के दुर्गविजय कुमार और झंगहा के ब्रम्हपुर निवासी सरवन कुमार निषाद के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। बैंक मैनेजर ने बताया कि 19 अगस्त को दोनों आरोपी ऑफिस टाइम में आए थे। आरोपियों ने बताया कि 18 अगस्त को बैंक में खाता खुलवाया है। यह कहते हुए गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया। इसके बाद नकली सोना दिखाते हुए धोखाधड़ी के उद्देश्य से गोल्ड लोन कराने की कोशिश की गई। बैंक की जांच में सोना नकली मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी गई। इसके बाद गोलघर चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। बैंक मैनेजर ने बताया कि गोल्ड लोन से पहले सोने की अच्छे से जांच की जाती है। इसके लिए अलग कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। कोई भी नकली सोना दिखाकर धोखाधड़ी नहीं कर सकता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ आगे भी शिकायत कर कार्रवाई कराई जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan