Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले हाई अलर्ट:SP सिटी- SSP ने किया पैदल गश्त, स्टंट- हुड़दंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 5 views
गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले हाई अलर्ट:SP सिटी- SSP ने किया पैदल गश्त, स्टंट- हुड़दंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर को अलर्ट मोड पर रखते हुए व्यापक सुरक्षा प्लान लागू किया है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए एसपी सिटी निमिष पाटिल और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ खुद शहर की सड़कों पर उतरे। दोनों अधिकारियों ने शाम के समय विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त किया और तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान उन्होंने आम लोगों से भी संवाद कर सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया। संवेदनशील इलाकों पर खास फोकस पुलिस ने पहले से चिन्हित संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और कड़ी कर दी है। यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। इस बार सुरक्षा व्यवस्था में तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। शहर के प्रमुख इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी, जिससे ऊंचाई से भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इससे पुलिस को किसी भी संदिग्ध हलचल की तुरंत जानकारी मिल सकेगी। पुलिस के साथ-साथ पीएसी का अतिरिक्त बल भी गोरखपुर में तैनात किया गया है। इस बल को खासतौर पर भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों में लगाया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे। हुड़दंग और स्टंट पर जीरो टॉलरेंस नीति पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी भी तरह का हुड़दंग या वाहनों से स्टंट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक और पुलिस टीमों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय पर्व को शांति, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। जनता से सहयोग की अपील पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और अफवाहों से बचने की भी सलाह दी गई है, ताकि पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहे और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan