crime
ग्रेटर नोएडा में 12 अवैध दुकानें तोड़ी:सड़क किनारे कब्जे पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, रेहड़ी-पटरी और काउंटर भी जब्त
ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण ने शुक्रवार को कार्रवाई की। अर्बन सर्विस विभाग की टीम ने कई इलाकों में अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए। चुहड़पुर में सड़क किनारे बनाए गए 12 अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान तीन काउंटर, एक तख्त और एक टेबल भी जब्त किए गए। अर्बन सर्विस विभाग की टीम ने तिलपता चौक से एक मूर्ति, एक मूर्ति से रोजा चौक, सेक्टर-16बी, एनटीपीसी सोसायटी और जगत फार्म मार्केट के आसपास अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे बनी थीं दुकानें अधिकारियों के मुताबिक, चुहड़पुर में सड़क किनारे अस्थायी ढांचे बनाकर 12 दुकानें चलाई जा रही थीं। इनके कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा शाहबेरी रोड और एटीएस सोसाइटी के आसपास भी अवैध अतिक्रमण हटाया गया। जब्त सामान को प्राधिकरण के स्टोर में जमा करा दिया गया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी, क्योस्क और अन्य अस्थायी दुकानें लगाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की अपील की। प्राधिकरण के मुताबिक, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।
Read full article on Bhaskar