crime
ग्रेटर नोएडा में कार ने 2 गाड़ियों को टक्कर मारी:तीनों कारें क्षतिग्रस्त, 4 लोग घायल; रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने आए थे
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। रबूपुरा-झाझर रोड पर महमदपुर गांव के पास एक अनियंत्रित कार ने पहले बराबर चल रही गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद वह आगे चल रही दूसरी कार से जा भिड़ी। हादसे में तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और चार लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बराबर चल रही कार में मारी टक्कर खुर्जा के बड़ा गांव निवासी देवेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ रबूपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने आए थे। रविवार दोपहर बाद वे दो कारों से वापस गांव लौट रहे थे। महमदपुर गांव के पास पहुंचने पर उनकी कार के बराबर में चल रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीसरी कार से भिड़ी टक्कर इतनी तेज थी कि देवेंद्र पाल की कार आगे चल रही एक अन्य गाड़ी से जा टकराई। हादसे में मकसूदपुर गांव निवासी रीकू, देवेंद्र पाल शर्मा समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जांच में जुटी पुलिस पुलिस के मुताबिक हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से जानकारी लेने के साथ घटनास्थल की भी जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar