crime
ग्रेटर नोएडा में वुडन डाई कंपनी में आग:दमकल की 10 गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक वुडन डाई बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार शाम 5:05 बजे उद्योग केंद्र वन के प्लॉट नंबर 71 स्थित वुडन डाई मेकर कंपनी के फर्स्ट फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ टीम, सीएफओ गौतमबुद्धनगर और एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग को अन्य कंपनियों में फैलने से रोका और पूरी तरह बुझा दिया।
Read full article on Bhaskar