Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

गौतमबुद्धनगर में चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन की कड़ी नजर, 436.75 मीट्रिक टन स्टॉक का सत्यापन!!

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 3 views
गौतमबुद्धनगर में चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन की कड़ी नजर, 436.75 मीट्रिक टन स्टॉक का सत्यापन!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! चीनी की कमी की अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने का प्रशासन का दावा तहसीलवार गठित टीमें लगातार कर रहीं डीलरों और व्यापारियों के स्टॉक की जांच, जमाखोरी व कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई दो टूक//गौतमबुद्धनगर, 23 अगस्त 2026। जिले में पिछले कुछ दिनों से चीनी के दामों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी और सोशल मीडिया पर चीनी की कमी को लेकर प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं के बीच जिला प्रशासन ने जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चीनी की उपलब्धता और बाजार में आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तहसीलवार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार चीनी डीलरों और व्यापारियों के स्टॉक का सत्यापन कर रही हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि गठित टीमों द्वारा 22 अगस्त को जनपद के विभिन्न चीनी डीलरों एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान निरीक्षण किए गए डीलरों और व्यापारियों के स्टॉक को मिलाकर कुल 436.75 मीट्रिक टन चीनी उपलब्ध पाई गई। अधिकारियों के अनुसार जिले में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है और आवश्यकता के अनुसार बाजार में इसकी आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। 400 मीट्रिक टन से अधिक स्टॉक रखने पर रोक प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की 28 जुलाई 2026 की अधिसूचना के तहत चीनी के डीलरों के लिए 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक स्टॉक लिमिट लागू है। नियमों के मुताबिक कोई भी डीलर चीनी की प्राप्ति की तारीख से 30 दिन से अधिक समय तक उसका भंडारण नहीं कर सकेगा। इसके अलावा किसी भी समय और किसी भी स्थान पर डीलर द्वारा 400 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रखा जा सकेगा। प्रशासनिक टीमें इसी व्यवस्था के तहत स्टॉक का सत्यापन कर रही हैं। ऑनलाइन स्टॉक की भी होगी निगरानी चीनी के डीलरों और व्यापारियों को भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के foodstock.dfpd.gov.in पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक का ऑनलाइन विवरण दर्ज करने और उसे नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे बाजार में उपलब्ध चीनी के स्टॉक की निगरानी और जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चीनी की कमी अथवा बाजार में इसकी अनुपलब्धता से संबंधित भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन के मुताबिक जनपद में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और जरूरत के अनुसार इसकी आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार खुले बाजार से चीनी खरीद सकते हैं। जमाखोरी मिली तो होगी कठोर कार्रवाई प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि जांच के दौरान कोई व्यक्ति या व्यापारी चीनी की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा मुनाफाखोरी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी पैदा करने या उपभोक्ताओं को भ्रमित कर अनुचित लाभ कमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan