crime
ग्वालियर में मरीजों की जान से खिलवाड़:15 एम्बुलेंस बिना फिटनेस-बीमा के दौड़ती मिलीं, 57 हजार जुर्माना किया
ग्वालियर में अस्पतालों के बाहर खड़ी जीवनदायिनी एंबुलेंस ही मरीजों के लिए 'जोखिम' बनी हुई हैं। ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जब परिवहन विभाग की टीम ने अचानक शनिवार को अस्पतालों में छापा मारा, तो हड़कंप मच गया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कई एंबुलेंस बिना फिटनेस, बिना बीमा और बिना पीयूसी (प्रदूषण प्रमाण-पत्र) के ही सड़कों पर दौड़ रही थीं। 45 में से 15 गाड़ियां पाई गईं डिफॉल्टर परिवहन विभाग की टीम ने 1000 बिस्तर अस्पताल, कैंसर अस्पताल और जयारोग्य अस्पताल (JAH) परिसर में खड़ी 45 एंबुलेंसों की बारीकी से पड़ताल की। जांच के दौरान 15 एंबुलेंसों के पास जरूरी दस्तावेज ही नहीं मिले। सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने वाले इन संचालकों पर टीम ने मौके पर ही 57 हजार रुपए का चालान ठोका। 'मरीजों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि स्कूली बच्चों, यात्रियों और मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अधिकारियों ने एंबुलेंस संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे सभी दस्तावेज तुरंत अपडेट कराएं और सुरक्षा मानकों का पालन करें, वरना एंबुलेंस जब्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar