crime
गौवंश की हत्या कर मांस बनाने की तैयारी का आरोप:जशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया,गौवंश की खाल उतारते मिले आरोपी
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र की पंडरा पाठ चौकी अंतर्गत ग्राम सोनगेरसा में गौवंश की हत्या कर उसका मांस बनाने की तैयारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मृत गौवंश के साथ घटना में इस्तेमाल छुरी और डंडा भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, सोनगेरसा निवासी सुनीता यादव ने 23 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को गांव का विफा राम एक गौवंश पर लकड़ी के डंडे से हमला कर रहा था। गौवंश की आवाज सुनकर उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने पति धनुकधारी यादव को जानकारी दी। धनुकधारी मौके पर पहुंचे तो गौवंश मृत पड़ा था और आरोपी कथित तौर पर छुरी से उसकी खाल उतार रहे थे। विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। दो आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 और BNS की धारा 325 के तहत अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने विफा राम (55), निवासी सोनगेरसा और उगीत रवि (56), निवासी गायबूडा को हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा और छुरी जब्त की है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसएसपी ने कहा- सख्त कार्रवाई होगी एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि गौवंश की हत्या या पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Read full article on Bhaskar