Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गाज़ियाबाद: 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में गूंजेगी गुर्जर समाज की एकता की आवाज — हरिश्चंद्र भाटी

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 2 views
गाज़ियाबाद: 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में गूंजेगी गुर्जर समाज की एकता की आवाज — हरिश्चंद्र भाटी !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! मनीष कसाना के उत्तर प्रदेश महासचिव बनने पर भोपुरा में भव्य अभिनंदन, शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय में आगे बढ़ने का दिया संदेश दो टूक//गाजियाबाद, 30 अगस्त 2026। भोपुरा स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से मनीष कसाना को उत्तर प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आगामी 29 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समाज की एकता, संगठन और सामाजिक शक्ति का संदेश देने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवाब सिंह बैसला ने की, जबकि मंच का संचालन अशोक कसाना ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी रहे। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.पी. सिंह कसाना, सविंदर भाटी , राष्ट्रीय महासचिव राजपाल कसाना , रामकेश चपराना, पंकज रोशा, गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, बाबू सिंह आर्य, सुनील भाटी, उदित नारायण बैसला, रामप्रकाश मावी, जगबीर विकल, अरुण भाटी, संजय फौजी, अजय गुर्जर सहित महासभा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे। एकता और संगठन को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि गुर्जर समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, आपसी भाईचारा और मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि समाज को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर शिक्षा, सामाजिक सम्मान, स्वाभिमान, युवाओं के भविष्य और सामाजिक उत्थान जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के युवाओं को केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनानी होगी। शिक्षित, संगठित और आर्थिक रूप से मजबूत समाज ही अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बेहतर दिशा दे सकता है। 29 अक्टूबर को दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन का आह्वान हरिश्चंद्र भाटी ने समाज के युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों और सभी साथियों से आह्वान किया कि 29 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली पहुंचें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता और स्वाभिमान को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर अपनी बात मजबूती से रखता है तो उसकी आवाज दूर तक पहुंचती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय को मिले प्राथमिकता कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी समाज को शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ-साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी एवं निजी क्षेत्र के रोजगार तथा स्वरोजगार और व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति केवल संख्या से नहीं, बल्कि शिक्षा, आर्थिक मजबूती, संगठन और सामाजिक चेतना से तय होती है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर सकारात्मक दिशा में काम करने की जरूरत है। पुष्पमालाओं से किया गया भव्य स्वागत अभिनंदन समारोह के दौरान मनीष कसाना, राजकुमार पहलवान, प्रदीप कसाना, सुखबीर कसाना, शिवानंद प्रधान, हरेंद्र कसाना, विकास कसाना, मास्टर राज बहादुर, रणवीर मास्टर जी, श्याम सिंह मास्टर जी, धर्मपाल मावी, निर्दोष कसाना, भूलेराम दरोगा जी, सुखबीर पहलवान, कहर सिंह कसाना, सेवाराम कसाना, रोहतास प्रधान, सतवीर प्रधान, जयपाल कसाना, राजेंद्र मास्टर जी, खेमराज मास्टर जी, जोगिंदर कसाना, श्रीचंद मास्टर जी एवं धर्मेंद्र प्रधान सहित स्थानीय समाज के गणमान्य लोगों ने महासभा के पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं एवं पुष्प भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। अंत में उपस्थित लोगों ने 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली पहुंचकर गुर्जर समाज की एकता, स्वाभिमान और सामाजिक आवाज को मजबूती देने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन के दौरान समाज में संगठन को मजबूत करने और युवा पीढ़ी को शिक्षा, रोजगार एवं व्यवसाय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संदेश प्रमुखता से सामने आया।।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan