Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

घाटमपुर में 50 बीघे से अधिक भूमि विवाद:एसडीएम ने चौपाल लगाकर दोनों पक्षों से की बात, सहमति से समाधान का प्रयास

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 3 views
घाटमपुर में 50 बीघे से अधिक भूमि विवाद:एसडीएम ने चौपाल लगाकर दोनों पक्षों से की बात, सहमति से समाधान का प्रयास
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कटरी गांव में 50 बीघे से अधिक भूमि के विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने मंगलवार शाम मूसलाधार बारिश के बीच चौपाल लगाई। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से बातचीत की और सहमति के आधार पर समाधान के विकल्प सुझाए। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम कटरी में सुरेश सिंह और जितेंद्र सिंह के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। यह प्रकरण संक्रमणीय भूमिधरी से जुड़ा है। विवादित भूमि का क्षेत्रफल 50 बीघे से अधिक है। इस मामले को लेकर थाना रेउना में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज है। इसके अलावा, भूमि विवाद से संबंधित मामला चकबंदी न्यायालय में भी अपील के स्तर पर विचाराधीन है। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुनवाई के दौरान विवाद के समाधान के कुछ विकल्प दोनों पक्षों के सामने रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को दोबारा सुनने के लिए परसों फिर सुनवाई की जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर विवाद का समाधान निकाला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय में लंबित प्रक्रिया अपनी जगह जारी रहेगी, लेकिन पक्षों की सहमति से शांतिपूर्ण समाधान निकालने की संभावनाओं पर भी प्रयास किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan