Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

घाटमपुर में अधिकारियों-पुलिसकर्मियों को राखी बांधी:सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, छात्राओं और ब्रह्मकुमारियों ने रक्षा सूत्र बांधा लिया सुरक्षा का संकल्प

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 3 views
घाटमपुर में अधिकारियों-पुलिसकर्मियों को राखी बांधी:सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, छात्राओं और ब्रह्मकुमारियों ने रक्षा सूत्र बांधा लिया सुरक्षा का संकल्प
रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को घाटमपुर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का पर्व मनाया गया। नगर पालिका, तहसील और थाने में महिलाओं व छात्राओं ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संदेश दिया। घाटमपुर नगर पालिका में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अपर्णा वाजपेई ने अधिशाषी अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका के सभासदों को भी रक्षा सूत्र बांधे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में ब्रह्मकुमारी संस्था की महिलाओं ने घाटमपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह को रक्षा सूत्र बांधा। संस्था की अनुराधा ने एसडीएम को राखी बांधकर समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा की भावना बनाए रखने का संदेश दिया। एसडीएम ने भी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके इस प्रयास की सराहना की। घाटमपुर थाने में भी रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। थाने पहुंचीं छात्राओं ने इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया समेत पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा का वचन लिया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा घाटमपुर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्व के सामाजिक महत्व पर चर्चा करते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारे और महिला सुरक्षा का संदेश दिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan