Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

घाटमपुर में स्पीड ब्रेकर पर पलटा ऑटो:चालक गंभीर घायल; ग्रामीणों ने ब्रेकर की बनावट पर उठाए सवाल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 2 views
घाटमपुर में स्पीड ब्रेकर पर पलटा ऑटो:चालक गंभीर घायल; ग्रामीणों ने ब्रेकर की बनावट पर उठाए सवाल
कानपुर-सागर हाईवे पर जहांगीराबाद गांव के किनारे बने स्पीड ब्रेकर पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पतारा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे पर बने इस स्पीड ब्रेकर के चलते आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नौबस्ता थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी संजय (18) पुत्र उमाशंकर ऑटो लेकर कानपुर-सागर हाईवे से गुजर रहा था। जैसे ही वह जहांगीराबाद गांव के किनारे स्थित स्पीड ब्रेकर के पास पहुंचा, तभी ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल चालक को ऑटो से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को उपचार के लिए पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने उठाए स्पीड ब्रेकर की बनावट पर सवाल हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर की बनावट और संकेतक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ब्रेकर पर पर्याप्त संकेतक नहीं होने के कारण वाहन चालकों को समय रहते इसकी जानकारी नहीं हो पाती। अचानक ब्रेकर आने से कई बार वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से स्पीड ब्रेकर की जांच कराने और आवश्यक सुधार कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर ने कहा- तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि ऑटो पलटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan