top
घाटमपुर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:निजी काम से घाटमपुर आया था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
कानपुर के घाटमपुर में रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेउना थाना क्षेत्र के दहेली गांव निवासी महेश सिंह किसी निजी काम से बाइक से घाटमपुर आए थे। बताया गया कि वह बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुतान बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के बाद मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है
Read full article on Bhaskar